आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जन्म तारीख 12 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति ग्रह से आप आजीवन प्रभावी रहेंगे। पढ़ने-लिखने में अधिक मन लगेगा। बुद्धिवादी होने के कारण प्रेम विवाह के सम्बन्ध में बड़ी सूझ-बूझ से काम लेंगे। विनम्र व दयालु स्वभाव के कारण किसी भी पक्ष में किसी से मनमुटाव या अनबन नहीं रहेगा। स्वार्थ री भावना निशेष रूप से विद्यमान रहेगी। आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपकी अभिरुचि रहेगी। विनोदी भी होंगे। धर्म में आस्था रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहना पसन्द करेंगे। कोई भी व्यक्ति आप पर सहज ही विश्वास कर लेगा। स्वयं के प्रयत्न से सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा लाभदायक सिद्धि होगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। स्वयं की प्रगति देखकर अहं की भावना जागृत होगी। बात ही बात में अपरिचितों को अपने वश में कर लेंगे। निम्न स्तर का कार्य नहीं करेंगे। जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक अवश्य जलावें। अपने दैनिक जीवन में क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। बृहस्पतिवार को भींगा हुआ चने का दाल, गुड़, केला गाय को खिलावें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेंवे। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र - ऊँ बृं बृहस्पतये नमः मास - मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत - बृहस्पतिवार वर्ष - 3, 11, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन - रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार रंग - सफेद एवं क्रीम
दिनांक - 3, 12, 21, 30 जन्मरत्न - पोखराज उपरत्न - गोल्डेन टोपाज
अंक - 1, 7 जड़ी - बेल की जड़ दिशा- ईशान
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय - 19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर
no coimments